गरीबों के लिए राशन दुकानों में आ रहा थर्ड क्वालिटी का कीटयुक्त चावल

Sep 23, 2023 - 10:45
 0  102
गरीबों के लिए राशन दुकानों में आ रहा थर्ड क्वालिटी का कीटयुक्त चावल

उमरिया।  गरीबों के लिए राशन दुकानों में आ रहा चावल थर्ड स्टेज का बताया जा रहा है, गरीब हितग्राहियों की माने तो ऐसा कीटयुक्त चावल मवेशी भी नही खा सकेंगे।  दरअसल शुक्रवार को जिला उमरिया के धमोखर स्थित राशन दुकान में गरीब हितग्रहियों के वितरण के लिए कुछ ऐसा ही चावल आया है, जिसे मजबूरी में गरीब हितग्राहियों ने लिया है।

          सूत्रों की माने तो इसके अलावा और भी क़ई राशन दुकानों में चावल की क्वालिटी बिल्कुल खराब आई है, जिसे मजबूरीवश पेट की आग बुझाने गरीबों ने लिया है।  प्रशासन से आग्रह है कि ऐसे कीटयुक्त चावल की तुरंत जांच कराई जाए, इसके अलावा उक्त चावल स्वास्थ्य के लिहाज से कितना उपयोगी और अनुपयोगी है, इस दृष्टिकोण से भी पूरे मामले की जांच आवश्यक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow