बस हादसे में युवक की जान बची, परिवार ने ली राहत की साँस

Jun 29, 2025 - 22:35
 0  28
बस हादसे में युवक की जान बची, परिवार ने ली राहत की साँस

उमरिया।  रोजगार के लिए अहमदाबाद गुजरात निकले 24 वर्षीय मनोज सिंह एक भयावह बस हादसे में बाल-बाल बच गए। मनोज पिता नत्थू सिंह,ग्राम नया गांव (थाना नोरोज़ाबाद) के निवासी हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे उमरिया-कटनी मार्ग पर ग्राम पटरा के पास तेज रफ्तार ट्रक से कटनी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में चालक समेत दो से तीन लोगों के मौत की खबर थी, इनके अलावा कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। हादसे में बालबाल बचे मनोज सिंह भी इसी बस मे पिछली सीट पर बैठे थे,भीषण हादसे में संजोग से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। केवल पैर में हल्की चोटें होनी बताई जा रही हैं। हादसे की खबर जब घर पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सांसें तब जाकर लौटीं जब उन्हें पता चला कि मनोज सुरक्षित हैं।

          परिजनों के अनुसार, मनोज को अहमदाबाद ट्रेन पकड़ने कटनी जाना था, इसलिए वह सुबह-सुबह बस से निकले थे। दुर्भाग्यवश रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गई।  यह हादसा जहाँ कई परिवारों के लिए दुखदायी रहा, वहीं मनोज के परिवार के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow