राईस मिल में वृद्ध मजदूर की मौत

Sep 21, 2022 - 19:37
 0  334
राईस मिल में वृद्ध मजदूर की मौत

उमरिया।  मानपुर स्थित बस स्टैंड के करींब मौजूद सद्गुरु राइस मिल में हादसे के दौरान मजदूर की मौत हुई है।  मृतक वृद्ध कनछेदी लाल चौधरी निवासी (कटनी) खम्हरिया उम्र 65 वर्ष बताया जा रहा है।  राइस मिल के अंदर मजदूर की मौत कैसे हुई,फिलहाल साफ नही है, हालांकि स्थानीय जनों की माने तो राइस मिल में मजदूर बोरियों को इधर उधर रख रहे थे, तभी मृत मजदूर के ऊपर बोरी गिरी है, जिससे उसकी मौत हुई है, हालांकि मौत को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि मजदूर मृत अवस्था मे मिल के अंदर मिला है,बाकी दूसरे मजदूरों के देखने के बाद मामले का खुलासा हुआ है।

          घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची है,और ज़रूरी कार्यवाही कर मानपुर अस्पताल में पीएम आदि की कार्यवाही की जा रही है।हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई है,जल्द ही परिजन मानपुर अस्पताल पहुंचने वाले है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow