कांग्रेस पार्टी ने षडयंत्र पूर्वक कर दी नियुक्ति - अनुज सेन

Mar 31, 2026 - 22:54
 0  22
कांग्रेस पार्टी ने षडयंत्र पूर्वक कर दी नियुक्ति - अनुज सेन

उमरिया।  कांग्रेस पार्टी के द्वारा अपने किसी अनुवांशिक संगठन के पद पर उमरिया के निवासी अनुज सेन को पदाधिकारी बनाया है, जबकि अनुज सेन का कहना है कि वह पूर्व से भाजपा के कार्यकर्ता है और वर्तमान समय में मंडल कार्यकारिणी में पदाधिकारी है। उन्होंने बताया कि वह आने वाले समय में भी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा मेरे बिना जानकारी और बगैर सहमति के मेरा नाम कांग्रेस पार्टी में बतौर पदाधिकारी शामिल किया है। श्री सेन ने कहा कि वह कांग्रेस से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखना चाहते, कांग्रेस के इस कृत्य को उन्होंने षड्यंत्र बताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow