भाजपा नेताओं के प्रयास से जिले को मिली बड़ी सौगात, मंत्री का जताया आभार
उमरिया। खेल एवं युवक कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा उमरिया जिले की बहु प्रतिशत और महत्वपूर्ण सौगात सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ की मंजूरी के रूप में दी गई है। निश्चित रूप से इस सौगात के लिए जिले के भाजपा नेता और विधायक का प्रयास माना जा रहा है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जारी मंजरी आदेश में उमरिया नगर में हां की खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक एस्टोटर्फ की मंजूरी के साथ निर्माण के लिए 33.17 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों उमरिया नगर में हॉकी खिलाड़ियों के लिए स्टेटस लगाने की मांग को लेकर बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल महामंत्री दीपक छतवानी सहित अन्य नेताओं ने पहले प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान से मुलाकात कर उमरिया की इस बहु प्रतीक्षित मांग को लेकर मंजूर कराए जाने की मांग की थी, इसके बाद नेताओं ने खेल एवं युवक कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात कर उमरिया में हाकी खिलाड़ियों के लिए एस्टोटर्फ लगाने की मांग रखी। भाजपा नेताओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने उमरिया जिले में सिंथेटिक एस्टोटर्फ निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।
खेल एवं युवक कल्याण विभाग के द्वारा उमरिया जिले में हॉकी खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक एस्टोटर्फ स्वीकृत किए जाने से नगर और जिले के हॉकी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, विधायक शिवनारायण सिंह सहित अन्य नेताओं ने मंत्री विश्वास सारंग को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
What's Your Reaction?