महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
उमरिया। जिले के करकेली ब्लॉक में आज गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, उनकी अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार करकेली को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को रेखांकित करते हुए मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है और सरकार को इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली के अध्यक्ष एशोराम सिंह के नेतृत्व में जनपद सदस्य ओंकार सिंह ‘बबलू भैया’, पंचम सिंह, ठाकुर दीन झरिया, उधो झरिया, लेखराम सिंह, संतोष सिंह, लखन कुशवाहा, राजेश नापित, बहोरी चौधरी, अर्जुन सिंह, कैलाश कुशवाहा, राजू यादव, लाल विश्वकर्मा, जियालाल बैगा, धर्म सिंह, भरत प्रसाद अगरिया, कृष्ण पाल सिंह, पुनौऊआ कोल, प्यारेलाल कोल, दिलीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, आशीष तोमर, अमृत जायसवाल, कमला सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, बलराम चतुर्वेदी, बबलू केवट, कैलाश अग्रवाल, बाबा सिंह, रतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकेली द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं वंदन किया गया।
What's Your Reaction?