तिरंगा यात्रा की बैठक हुई सम्पन्न

Aug 8, 2025 - 23:29
 0  3
तिरंगा यात्रा की बैठक हुई सम्पन्न

उमरिया।  भाजपा की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर चंदिया मंडल कार्य समिति अंतर्गत टाउन हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की लेकर चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, विधायक शिवनारायण सिंह, बैठक प्रभारी सुमित गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

          भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में 10 से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत समस्त जिला स्तर से लेकर मंडलों के बूथ स्तर तक तिरंगा यात्रा एक अभियान के तौर पर चलाया जाएगा। इसकी मुख्य वजह हर एक वर्ग और आम जनता तक राष्ट्र और तिरंगे के प्रति राष्ट्रीय प्रेम की भावना जागृत करना है।

          बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल चंदिया के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश द्विवेदी,वरिष्ठ नेता राम नारायण पयाशी, नगर परिषद चंदिया के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोल, उपाध्यक्ष अनुपम चतुर्वेदी, भाजपा मंडल चंदिया के पूर्व अध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व मंडल महामंत्री अखिल अग्रवाल, गुरुदयाल रजक, मोती कोरी, मंजू कोल, शिव कुमारी यादव, सुरेंद्र मरकरहा, मंडल के वरिष्ठ नेता दिनेश पांडे, महामंत्री भोलू रत्नाकर, शर्मा जी, विजय द्विवेदी, भूपेंद्र द्विवेदी, छाया खटीक, हेमंत कुशवाहा, संजू सिंह, सुजल तिवारी, दिलीप यादव, शिवम यादव, नवीन कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow