इस महाविद्यालय में भी खिलाई गई फाइलेरिया की दवा

Feb 10, 2025 - 20:32
 0  22
इस महाविद्यालय में भी खिलाई गई फाइलेरिया की दवा

उमरिया। जिला स्वास्थ्य विभाग एवं शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली के संयुक्त तत्वाधान में पाली महाविद्यालय में फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक दवा सेवन का कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

          कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य डॉ झा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ वी के जैन, एवं हरलाल अहिरवार की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ आर के झा ने फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी से बचाव पर चर्चा की। डॉ वी के जैन ने सामूहिक दवा सेवन हेतु विद्यार्थियों को दवा सेवन हेतु प्रोत्साहित किया। हरलाल अहिरवार ने फाइलेरिया से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान की प्रशंसा की।

          कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ मंसूर अली ने कहा कि फाइलेरिया एक बेहद कष्टप्रद एवं घातक बीमारी है। सामूहिक दवा सेवन से हमें इस बीमारी की चैन तोड़नी है। कार्यक्रम के पश्चात वृहद सामूहिक दवा सेवन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य ने इसकी शुरुआत करते हुए दवा सेवन किया तत्पश्चात उपस्थित विद्यार्थियो को दवा सेवन कराया गया।

          कार्यक्रम में डॉ शाहिद सिद्दीकी, डॉ ऋतु सेन, डॉ अनुपमा द्विवेदी, डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ शमशेर अली, डॉ त्रिभुवन गिरि, बालेन्द्र यादव, स्वास्थ्य विभाग से आये अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow