ज्वालामुखी के जंगल मे पेड़ पर लगे फंदे में लटकता मिला शव

Sep 20, 2022 - 10:21
 0  144
ज्वालामुखी  के जंगल मे पेड़ पर लगे फंदे में लटकता मिला शव

उमरिया।  मानपुर थाना अंतर्गत ज्वालामुखी जंगल में 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे में लटकता मिला है।  घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची है और ज़रूरी कार्यवाही कर रही है।  युवक की शिनाख्ती धीरेंद्र पिता कामता साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बरबसपुर, मानपुर के रूप में हुई है।  बताया जाता है कि युवक देर शाम से लापता रहा है, जिसकी पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे,सुबह युवक का शव पेड़ पर फंदे में लटकता मिला है।

          युवक ने आतमघाती कदम उठाया है या आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर युवक को फंदे में लटका दिया है, फिलहाल साफ नही है।  घटना स्थल पहुंचकर पुलिस ने ज़रूरी कार्यवाही कर शव को फंदे से उतारा है और कब्जे में लिया है।

          सूत्रों की माने तो पिता कामता साहू किन्ही कारणों से कटनी गए थे,घटना की जानकारी पर वापस मानपुर पहुंच रहे है।सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत को लेकर अलग अलग कयास है,देखना होगा पुलिसिया जांच में मौत के क्या कारण साफ हो पाते है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow