अपनी कार्य पद्धति से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी - गौरव सिरोठिया
भाजपा सरकार विकास के दम पर मप्र को बनाया विकसित राज्य:दिलीप जायसवाल
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ
उमरिया। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग ताला बांधवगढ़ स्थित नेचर हेरिटेज रिसोर्ट में प्रारंभ किया गया, जिसमें सबसे पहले भाजपा का ध्वज फहराया गया। पूर्व के समय में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिनकी मृत्यु हो चुकी है उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ भाजपा सरकार की उपलब्धियां की एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसका अवलोकन अतिथियों ने किया।
दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को 12 सत्रों में विभाजित किया गया जिसमें पहले दिन 7 सत्रों का प्रशिक्षण संपन्न किया गया। प्रत्येक सत्र के अलग-अलग वक्ताओं ने अपने अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिया। सर्वप्रथम उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसलिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी जरूरी है जिससे संगठन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों और अनुशासन का पालन किया जा सके। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होना है और रात्रि विश्राम भी यही करना है सभी के लिए खाने-पीने सोनी ठहरने इत्यादि की पूर्ण और व्यवस्था की गई है।
संभागीय संगठन प्रभारी गौरव सारोठिया ने अपने निर्धारित विषय को लेकर कहा कि कोई भी संगठन चलाने के लिए उसके रीति नीति को समझना जरूरी है इसलिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कर रही है उन्होंने बताया कि 1951 में जनसंघ के रूप में गठन के बाद पहले चुनाव में भाजपा मात्र दो सीट जीत पाई थी। लेकिन वह लगातार संगठन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जोड़ते रहे और आज वह दिन है जब भाजपा की सरकार केंद्र से लेकर कई राज्यों में विद्यमान है। बीजेपी अपने कार्य पद्धति और कार्य विस्तार से आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन गई है। उन्होंने कहा कि अभी हम जिला स्तर का प्रशिक्षण वर्ग कर रहे हैं इसके पहले मंडल और शक्ति केदो में प्रशिक्षण किया जा चुका है।लेकिन यह प्रशिक्षण यही नहीं रुकेगा बल्कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराया जाएगा। *मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2003 से पहले कांग्रेस शासन काल में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा का बुरा हाल था। लेकिन 2003 में जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी इसके बाद से पूरे प्रदेश में चहुंऔर विकास कार्य प्रारंभ कराए गए। भाजपा सरकार ने शहर से लेकर गांव तक पक्की सड़क बनवाई जिससे आवागमन सुलभ हुआ है। ग्रामीण स्तर पर 24 घंटे बिजली की उपलब्धता कराई वहीं गांव में स्कूल भवन बनाकर नए स्कूल खोलने का काम किया स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी भाजपा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सर्व सुविधा युक्त जिला चिकित्सालम का निर्माण किया है। कांग्रेस शासनकाल में किसान खेती में हमेशा नुकसान झेलता रहा है क्योंकि ना तो उन्हें भरपूर बिजली मिल पाती थी और ना ही सिंचाई के साधन रहे हैं। भाजपा सरकार ने जहां किसानों को सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली की उपलब्धता कराई, वहीं सिंचाई के लिए नहर, जलाशय और अनेको बांध बनवाए हैं। भाजपा सरकार ने किसने के लिए फसल बीमा योजना बनाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण संगठनात्मक ऊर्जा, अनुशासन एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत दिखाई दिया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सतना नगर निगम के महापौर योगेश ताम्रकार ने भी अपने विषय को लेकर व्याख्यान दिया है। प्रशिक्षण वर्ग में मानपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पूर्व मंत्री सुश्री मीना सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष और जिले के वरिष्ठ नेता मिथिलेश पयासी, राकेश शर्मा, अरविंद बंसल, मनीष सिंह, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र पांडे सहित जिला भाजपा कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक और महामंत्री एवं काफी तादाद में मात्र शक्तियों उपस्थित थी। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री दीपक छतवानी ने किया। वर्ग गीत उपाध्यक्ष सुमित गौतम ने प्रस्तुत किया।
What's Your Reaction?