फिर से हुए बाघ के पीएम रिपोर्ट आने से लगेगा मृत्यु का सही कारण

May 25, 2026 - 22:04
 0  32
फिर से हुए बाघ के पीएम रिपोर्ट आने से लगेगा  मृत्यु का सही कारण

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दिनांक 24 मई 2026 को एक बाघ की मृत्यु हो गई थी। NTCA PROTOCOL के अनुसार कल ही उसका पोस्ट मार्टम परीक्षण बांधवगढ़ में हुआ, लेकिन वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार NTCA के प्रतिनिधि के समक्ष तीन पशुचिकित्सकों डॉ निधि राजपूत, डॉ अभय सेंगर एवं डॉ प्रशांत देशमुख के द्वारा SWFH, जबलपुर में पुनः शव परीक्षण हेतू निर्देशित किया गया। जिसके पालन में आज दिनांक 25.5.26 को SWFH जबलपुर में पुनः शव परीक्षण किया गया जिसमें उपरोक्त तीनों पशुचिकित्सकों के अतिरिक्त डॉ अनुपम सहाय, क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, डॉ शोभा जावरे, संचालक, SWFH जबलपुर तथा आमंत्रित सदस्य डॉ अमिता दुबे, प्रोफेसर, पैथोलॉजी विभाग, NDVSU जबलपुर तथा डॉ अमोल रोकड़े, सहायक प्राध्यापक SWFH जबलपुर उपस्थित रहे।

          पोस्ट मार्टम परीक्षण के पूर्व समस्त सदस्यों को क्षेत्र संचालक ने घटना के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा डॉ राजेश तोमर, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी से सवाल जवाब कर उन परिस्थितियों से अवगत हुए जिसमें बाघ की मृत्यु हुई तथा डॉ तोमर द्वारा उन्हें कल के PM के फोटो वीडियो उपलब्ध कराए गए। तदोपरांत दल द्वारा पोस्ट मार्टम परीक्षण की कार्यवाही की गई। पोस्ट मार्टम के दौरान समस्त अवयव के सैंपल एकत्रित किए गए। पूरे कार्यवाही की फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी कराई गई है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्ट मार्टम परीक्षण रिपोर्ट तथा सैंपल्स के प्रयोगशाला जांच उपरांत ज्ञात हो सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow