आबकारी विभाग ने हाथ भटटी मदिरा, महुआ लाहन किया जप्त

Sep 9, 2026 - 23:15
 0  7
आबकारी विभाग ने हाथ भटटी मदिरा, महुआ लाहन किया जप्त

उमरिया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शासन के राजस्व हित जनस्वास्थ्य तथा लोकहित की दृष्टि से विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार के मार्गदर्शन में आबकारी वृत-उमरिया, एवं नौरोजाबाद के महरोई नदी, सरईयापार, उजनिया, बैहर्दे, पिनौरा में चढी भट्टियों एवं जरीकेनों में कुल 47 ली हाथ भट्टी मदिरा, नदी में एवं नदी किनारे, सार्वजनिक स्थलों में लगभग 2800 कि.ग्राम महुआ लाहन जप्त कर कुल 4 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया। जिसमें जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2,87,050 रुपये आंकलित की गई है।

          कार्यवाही के दौरान जिला उड़नदस्ता प्रभारी मोना दुबे, आबकारी उपनिरीक्षक पिंकी हिन्दुजा, अमितेष सिंह, मुख्य आरक्षक अवध सिंह बघेल, कविता सिंह, आरक्षक विद्या सिंह, राजपति, अंजली गौतम,एवं साक्षी सिंह उपस्थित रहे।  आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संबंध में लगातार सूचनाए एकत्रित करते हुए निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow