जल्दबाजी में शटल के बजाय चढ़ गया अंबिकापुर में, हादसे का हुआ शिकार

Nov 22, 2022 - 10:25
 0  99
जल्दबाजी में शटल के बजाय चढ़ गया अंबिकापुर में, हादसे का हुआ शिकार

उमरिया।  अंबिकापुर एक्सप्रेस से शाम करीब 6 बजे स्थानीय राकेश पिता मंगल उम्र 35 वर्ष निवासी खलेसर हादसे का शिकार हो गया है,जिस वजह से शरीर के क़ई हिस्से चोटिल बताए जा रहे है,घटना की जानकारी पर घायल युवक को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है,जहां फिलहाल घायल युवक इलाजरत है।

           बताया जाता है कि घायल युवक को पैसेंजर ट्रेन से अपने ससुराल बिजुरी जाना था, इसी बीच उमरिया रेलवे स्टेशन पर अंबिकापुर एक्सप्रेस आ गई,और वो चढ़ गया, बाद में किसी ने उक्त ट्रैन को अंबिकापुर एक्सप्रेस बताया तो आननफानन में घायल युवक ट्रेन से नीचे उतरा, इसी बीच हादसे का शिकार हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow