64 लाख की नल-जल योजना से बदलेगी भीमाडोंगरी की तस्वीर हर घर पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल
उमरिया। जिले के पाली विकासखंड अंतर्गतभीमाडोंगरी गांव में जल जीवन मिशन को मिली नई गति बिरसिंहपुर पाली। ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकासखंड पाली की ग्राम पंचायत भीमाडोंगरी में लगभग 64.18 लाख रुपये की लागत से नल-जल योजना का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों को घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
योजना के तहत 40 किलोलीटर क्षमता का सम्पवेल (संपवेल) निर्मित किया गया है, जबकि जलापूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए दो नलकूप स्थापित किए गए हैं। गांव में लगभग 7200 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है जिससे जल वितरण नेटवर्क को मजबूत बनाया गया है। योजना के अंतर्गत 214 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को सीधे अपने घरों में पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। इससे महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करने की समस्या से राहत मिलेगी तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह योजना जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नियमित जलापूर्ति से उनकी वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।
What's Your Reaction?