जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब पालक मंत्री नागर सिंह चौहान ने वितरित किए हितलाभ

Jun 17, 2026 - 23:11
 0  12
जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब पालक मंत्री नागर सिंह चौहान ने वितरित किए हितलाभ

अमिलिहा में तीन दिवसीय खंड स्तरीय जनकल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र

उमरिया /बिरसिंहपुर पाली।  जिले के पाली विकास खन्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिहा में आयोजित खंड स्तरीय त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर में जिले के पालक मंत्री नागर सिंह चौहान ने पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पंजीयन कराकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

          शिविर परिसर में राजस्व कृषि पंचायत स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास सामाजिक न्याय ग्रामीण विकास सहित सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे जहां आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर आवेदन और पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। पालक मंत्री ने स्वयं हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए किसानों को भूमि अधिकार संबंधी पट्टों का वितरण किया तथा महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनकल्याण शिविर शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी विलंब के योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

          कलेक्टर राखी सहाय ने कहा कि जिले में आयोजित जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करना है। शिविर में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

          शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों किसानों महिलाओं और युवाओं ने भागीदारी कर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। हितलाभ वितरण एवं जनसमस्याओं के निराकरण के कारण यह शिविर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow