अध्य्क्ष, उपाध्यक्ष पर दलों का दावा ? राजनीतिक गलियारे में तेज़ हुई हलचल ....

Jul 29, 2022 - 09:45
 0  195
अध्य्क्ष, उपाध्यक्ष पर दलों का दावा ? राजनीतिक गलियारे में तेज़ हुई हलचल ....

उमरिया।  जिला पंचायत में विजयी हुए सभी 10 सदस्यों को पाले में लेने दलों की कवायद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है, गुरुवार की सुबह से ही पार्टी स्तर पर हलचल तेज़ हो गई है, दोनो ही प्रमुख दल सदस्यों को पाले में लेने एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है।

          दरअसल जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कल शुक्रवार को वोटिंग होनी है, जिस वजह से दोनो ही दल विजयी सदस्यों को पाले में लेने सक्रिय है, जिला पंचायत में विजयी प्रत्याशियों में मुख्य रूप से अन्नू सिंह, सावित्री मौजी लाल चौधरी, अनुजा पटेल, सावित्री सिंह, केशव वर्मा, मनोहर मरावी, ओमकार सिंह, मीना कैलाश सिंह, बेला अर्जुन सिंह सैयाम, हेम राज बैगा रहे है।  मतगणना के बाद आंकड़ों के आधार पर कयास लगाए जा रहे थे कि जिला पंचायत में कांग्रेस अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बिठा लेगी, पर बीजेपी संगठन ने मतगणना के कुछ ही हफ्तों में दो सदस्य अन्नू सिंह एवम अनुजा पटेल को पाले में ले कर राजनीतिक गलियारे में भूचाल ला दिया।  बीजेपी के इस कुटनीतिक चाल ने राजनीतिक विशेषज्ञों के साथ कांग्रेस के भी पूरी गणित को धराशाई कर दिया है।

          कुल मिलाकर मतगणना के बाद आये फैसलों में दलों के रूप में आंकड़ों को देखा जाए तो 6 कांग्रेस,3 बीजेपी और 1 बीएसपी के खाते में गई थी, परन्तु बीजेपी के कूटनीतिक प्रयासों से अब बीजेपी के पास अभी 5 सदस्य है, वही कांग्रेस 4 और बीएसपी 1 सदस्य के रूप में मैदान पर है।  माना जा रहा है कि निर्वाचन के दौरान जिला पंचायत के मुख्य वार्ड 5 से विजयी प्रत्याशी केशव वर्मा किंग मेकर हो सकते है, जो फिलहाल साइलेंट है, जिला पंचायत में उनकी क्या भूमिका होगी, फिलहाल अस्पष्ट है।  जिला पंचायत का सियासी परिद्रश्य क्या होगा, यह तो शुक्रवार को सामने आयेगा, पर फिलहाल जीत के समीकरण किसके पक्ष में है, किसे शिकस्त मिलने वाली है, यह एक बड़ा सवाल है, शायद इसी चुनावी परिद्रश्य को देखते जिला पंचायत सरकार पर कयास लगाये जा रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow