एसडीओपी नागेन्द्र प्रताप सिंह को मिली डाक्टरेट की उपाधि

Jun 3, 2024 - 22:08
 0  69
एसडीओपी नागेन्द्र प्रताप सिंह को  मिली डाक्टरेट की उपाधि

उमरिया। जिले के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागेन्द्र प्रताप सिंह को डाक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है। श्री सिंह ने अपराध नियंत्रण मे पुलिस की भूमिका विषय पर शोध किया था। जिसका शोध प्रबंध प्रस्तुत करने के उपरांत उन्हे पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई है।

          अवधेश प्रताप विश्व विद्यालय रीवा द्वारा इस आशय का गजट भी प्रकाशित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एसडीओपी नागेन्द्र प्रताप सिंह की गणना प्रदेश के कर्तव्यनिष्ठ तथा विद्वान पुलिस अधिकारियों मे होती है। यह उपलब्धि मिलने पर विभागीय महकमे के अलावा अन्य लोगों मे भी हर्ष व्याप्त है। जिले के गणमान्य नागरिकों ने उन्हे बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow