भालू के हमले से चरवाहा हुआ घायल

Jun 28, 2023 - 01:07
 0  110
भालू के हमले से  चरवाहा हुआ घायल

उमरिया ।   मुख्यालय  के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र धमोखर रेंज की घटना सामने आई है।  बरतराई बीट के पी एफ 122 से सटे गांव के किनारे जबहा हार के जंगल में भालू ने एक चरवाहे पर किया।  भालू के हमले से खरहाडार निवासी मंगल बैगा पिता छकौड़ी बैगा उम्र 50 वर्ष घायल हुआ है। घटना सुबह 9 बजे के आस पास की बताई जा रही है। 

          सूचना पर धमोखर परिक्षेत्राधिकारी  विजय शंकर श्रीवास्तव और  वनरक्षक एवं अन्य सुरक्षा श्रमिको ने तत्काल घटना स्थल पहुंचे और घायल को जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती कराया गया है। धमोखर परिक्षेत्राधिकारी द्वारा परिवार को तत्कालिक सहायता राशि दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow