कलयुगी बाप ने बेटी की अस्मत लूटी, फरारी के बाद हुआ गिरफ्तार, शुक्रवार को न्यायालय में हुआ पेश

Oct 31, 2025 - 21:11
 0  102
कलयुगी बाप ने बेटी की अस्मत लूटी, फरारी के बाद हुआ गिरफ्तार, शुक्रवार को न्यायालय में हुआ पेश

उमरिया। जिले के इंदवार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी बाप ने अपनी ही सौतेली बेटी की अस्मत लूट ली।  पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही इंदवार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया था। लेकिन, हैरान करने वाली बात यह रही कि यह दरिंदा पुलिस अभिरक्षा से मौका पाकर फरार हो गया था, जिसे करीब दो से तीन दिनों बाद मानपुर थाना अंतर्गत एक गांव में दबोचा गया है।

          सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने करीब दो वर्ष पूर्व तीसरी शादी की थी और उसकी तीसरी पत्नी की 16 वर्षीय बेटी ही उसकी दरिंदगी का शिकार बनी। बताया गया कि आरोपी की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी, बाद में आरोपी ने दूसरी शादी की, पर दुर्भाग्य से दूसरी पत्नी उसे छोड़ दी, जिसके बाद इसने तीसरी शादी की थी।  इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त हो गया था।  पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाते हुए अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

          एसडीओपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी, जो पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था, अब गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।  इस शर्मनाक कृत्य ने एक बार फिर समाज में बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow