पुलिस ने गाजे की खेती कर रहे आरोपी को 20 नग गांजे के पेड़ के साथ किया गिरफ्तार

Apr 19, 2023 - 11:14
 0  52
पुलिस ने गाजे की  खेती कर रहे  आरोपी को 20 नग गांजे के पेड़ के साथ किया गिरफ्तार

जिले के पुलिस की बड़ी कार्यवाही आई है सामने
उमरिया।  अवैध नशे के खिलाफ उमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक बार फिर से जारी है। हाहा पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बिक्री / परिवहन / सेवन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
          इसी कड़ी में चंदिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी पुरूषोत्तम कोल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भुण्डी द्वारा अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है पर विधिसंगत कार्यवाही करते हुते आरोपी के घर की बाड़ी की तलाशी ली गई।
          आरोपी द्वारा अपने घर की बाडी मे मादक पदार्थ गांजा के 20 हरे पौधे बिक्री करने के उद्देश्य से लगाया गया था। चंदिया पुलिस द्वारा NDPS Act के प्रावधानों के तहत आरोपी के कब्जे से 20 नग हरे पौधे कुल बजनी 4 किलो 300 ग्राम जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध थाना चंदिया में अपराध क्र. 106/23 धारा 8/20(a) NDPS Act का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले मे विवेचना जारी है मामले में अन्य किसी की संलिप्तता पाये जाने पर उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।
          संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अरूण द्विवेदी, सउनि अशोक ठाकुर, सउनि सोनालाल ठाकुर, प्रआर आशीष दुबे, आर सतेन्द्र गर्ग, जितेन्द्र मिश्रा, म0आर रिन्कू परमार का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow