नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह ने विकास हेतु मांगी खनिज मद की राशि

Mar 29, 2023 - 09:49
 0  5
नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह ने विकास हेतु मांगी खनिज मद की राशि

उमरिया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने जिला खनिज मद न्यास समिति से नगर विकास हेतु विशेष राशि के आवंटन की मांग की है। गत दिवस आयोजित समिति की बैठक मे अपने विचार रखते हुए अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या के अनुसार शहर की नागरिक सुविधाओं मे निरंतर विस्तार किया जा रहा है, पंरतु आर्थिक दिक्कत इस कार्य मे बाधा बन रही है। जिसे देखते हुए निकाय को खनिज मद से विशेष राशि आवंटित की जाय। उन्होने न्यास के अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों से उमरार नदी सफाई कार्ययोजना को वृहद बनाने, शहरी सीमा के अंदर स्थित सभी घाटों के सौंदर्यीकरण तथा खलेसर से रेलवे क्रासिंग तक रोड एवं नाली, घंघरी तिराहा से पूर्व जर्जर हो चुके उमरार नदी के पुल का पुर्ननिर्माण सहित अन्य कार्यो को वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना मे शामिल करने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow