भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर युवामोर्चा ने 1 घँटे में जुटाई 1 लाख की समर्पण निधि

Feb 17, 2022 - 19:03
 0  58
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर युवामोर्चा ने 1 घँटे में जुटाई 1 लाख की समर्पण निधि

उमरिया।  संगठन गढ़े चलो का संकल्प मन मस्तिष्क में लिए कुशल संघठनकर्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन करते हुए अपने कार्यकाल के यशस्वी सफलतम 2 वर्षो में आदरणीय भाई साहब विष्णु दत्त शर्मा जी ने प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है इन्हीं 2 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने ना सिर्फ सत्ता में वापसी की बल्कि प्रदेश भर में विश्व में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह द्वारा चलाई गई जन हितैषी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया है। 

          वर्तमान में भाजपा के तमाम संगठन देशभर में समर्पण निधि एकत्रीकरण का कार्य कर रहे हैं।  इसी कड़ी में उमरिया भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह व उनकी टीम ने 1 लाख रुपए की समर्पण निधि युवा कार्यकर्ताओं से एकत्रित की।

          भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उमरिया के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और सहयोग के बदौलत आदरणीय विष्णु दत्त शर्मा जी के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने की संध्या पर उमरिया जिला मुख्यालय में मात्र एक घंटे की अवधि में 1 लाख की समर्पण निधि युवा मोर्चा उमरिया ने संग्रहित की है अमित सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा नए कीर्तिमान स्थापित करते आया है, इसीलिए आज भाजपा परिवार विश्व का सबसे बड़ा संगठन है आज हमने अपने शुभंकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के छोटे से उमरिया जिले के मुख्यालय में मात्र 1 घंटे की अवधि में ₹100000 ( एक लाख ) की समर्पण निधि संग्रहित की जिसमें युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पारस खटीक, हिमांशु सिंह बघेल, आयुष पाठक, आशुतोष तिवारी, अतुल रजक आदि कार्यकर्तओं ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow