संत रविदास जी की जयंती पर करकेली मे विधायक बांधवगढ़ के मुख्य आतिथ्य मे कार्यक्रम संपन्न

Feb 17, 2022 - 18:57
 0  46
संत रविदास जी की जयंती पर करकेली मे विधायक बांधवगढ़ के मुख्य आतिथ्य मे कार्यक्रम संपन्न

उमरिया । संत रविदास जी की जयंती पर करकेली मे विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह ़ के मुख्य आतिथ्य मे कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसुम सिंह ने की।

          इस अवसर पर विधायक शिवनारायण सिंह ने प्रदेश सरकार व्दारा अन्त्योदय के विकास के लिए प्रदेश सरकार व्दारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा प्रदेश सरकार एवं मुख्य मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
          उन्होने कहा कि संत रविदास का विश्वास था कि ईश्वर की भक्ति के लिये सदाचार, परहित की भावना तथा सद्व्यवहार का पालन आवश्यक है। उन्होंने अभिमान त्याग कर दूसरों के साथ व्यवहार करने में विनम्रता तथा शिष्टता के गुणों का विकास करने पर बहुत बल दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow