जबलपुर के वेयर हाउस में छापा: 6 करोड़ की 8 हजार क्विंटल मूंग गायब, वेयर हाउस को सील कर FIR दर्ज

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से सियाराम वेयरहाउस से गंभीर मामला सामने आया है। वेयर हाउस में छापा मारा गया तो 8 हज़ार क्विंटल मूंग गायब मिली। इसमें 6 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। कार्रवाई के दौरान वेयर हाउस को सील कर एफआईआर दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला
मझौली तेयासिल स्थित सियाराम वेयर हाउस में बुधवार को प्रशासन ने छापामार कर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में गोदाम से लगभग 8 हज़ार क्विंटल मूंग गायक पाई गई। SDM सिहोरा धीरेंद्र सिंग ने जानकारी देते हुए बताया कि, उक्त गोदाम में अमर लता एग्रीकल्चर कंपनी द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की जा रही थी।
उन्होंने आगे कहा, रिकॉर्ड के अनुसार गोदाम में 40234 क्विंटल मूंग का उपार्जन दिखाया जा रहा था। वहीं गोदाम में 32223 क्विंटल मूंग ही जमा हुई। जिसके बाद प्रशासन ने गोदाम में कार्रवाई कर जांच कर सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर जबलपुर को प्रेषित किया गया है।
Source : online.
What's Your Reaction?






