गोवर्धन पूजन संपन्न

बिरसा मुंडा गौशाला में गौ रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम विधी विधान से किया गया
उमरिया। जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत डगडौआ में 2 नवंबर 2024 दिन शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व शहडोल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद ज्ञान सिंह (दाऊ साहब), बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शिवनारायण सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर धरणेन्द् कुमार जैन के उपस्थिति में कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।
सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा व गौमाता का विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर पूजा पाठ किया गया। गौमाता को तिलक वंदन व माला पहनाकर मीठा गुड़ व अन्य भोज्य खिलाकर पर्व मनाया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सो सहायता समूह की बहनों द्वारा रंग बिरंगी रंगोली बनाई गई और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं विधायक महोदय जी ने सभी देशवासियों को दिवाली पर्व, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में जिला अपर कलेक्टर शिवराम मरकाम, जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री त्रिपाठी, पशु विभाग से उपसंचालक डाक्टर के के पांडे, परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र सदाफल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह, करकेली मंण्डल अध्यक्ष राजेश पवार, नौरोजाबाद मंण्डल अध्यक्ष यौगेश दुवेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश द्विवेदी, बिसम्भर, नन्द कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना सिंह, करकेली जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम मेक्स साहू, ग्राम पंचायत डगडौआ सरपंच राजकुमार बेन, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र विश्वकर्मा, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश सिंह, जिला महामंत्री मदन सोनी, यूवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गहरवार, अजा मोर्चा जिला महामंत्री ननका चौधर ग्राम पंचायत पठारी सरपंच गोविन्द (बंटा) महाराज, ग्राम पंचायत महुरा सरपंच कमलेश कोल, ग्राम पंचायत देवरी मजरा सरपंच श्रीमती गुड्डी बाई कोल, सचिव देवेन्द्र दुवेदी व भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण जन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?






