गांव में चला बुलडोज़र, कई मकान ज़मीदोज़

Oct 16, 2024 - 22:37
 0  169
गांव में चला बुलडोज़र, कई मकान ज़मीदोज़

उमरिया । इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम मुंगवानी में हाइकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम में कई मकानों को ज़मीदोज़ किया गया है।  इस दौरान जिम्मेदार अधिकारियों के अलावा राजस्व अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा है।

          बताया जाता है कि मुगवानी गांव से होकर गुजर रहे इंदवार-बरही मार्ग अत्यंत संकरा है, जिससे आवागमन प्रभावित होता रहता है,साथ ही दुर्घटनाएं भी पूर्व में होती रही है।

          अपुष्ट सूत्रों की माने तो इस गम्भीर विषय को लेकर स्थानीय जन ने उच्च न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया था, जिसके आदेश के बाद उक्त कार्यवाही की जा रही है।  बताया जाता है कि सम्मानीय उच्च न्यायालय के इस आदेश पर सड़क से सटे निर्मित कई मकान बुलडोज़र की जद में आ सकते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow