जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय का मूल आधार है-योगेंद्र यादव

Oct 15, 2023 - 19:32
 0  35
जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय का मूल आधार है-योगेंद्र यादव

उमरिया।  भारत जोड़ो अभियान की मान्यता है कि आज देश मे संविधान को संकट है, लोकतंत्र को संकट है, यही नही हमारे देश की बुनियाद लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है।  यह अभूतपूर्व घड़ी है, जो आपात धर्म का समय जैसा है, हमे एक होने की ज़रूरत है।

          उक्त बातें भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से कही।  उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और उसकी नीतियों को आगे बढाने के लिए जातिगत जनगणना करना अनिवार्य है।  ये कांग्रेस की मांग नही है बल्कि वर्ष 2010 में संसद ने सर्वसम्मति से पारित की हुई है।  जातीय जनगणना से महज जनसंख्या का अनुपात नही बल्कि प्रत्येक जाति के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आंकड़े एकत्रित किये जा सकेंगे, इसी आधार पर सामाजिक न्याय की नीतियां बनाई जा सकती है।

          प्रेस वार्ता में मौजूद भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय सचिव पंकज पुष्कर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा बाहर से कांग्रेस समर्थित यात्रा दिखती है, पर इस यात्रा में गांधीवादी, रचनात्मक सहित क़ई लोग शामिल है, इस यात्रा से लोगो में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।  इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष स्वराज इंडिया योगेंद्र यादव ने वर्ष 2024 तक निर्वाचन में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है और कहा कि देश मे विभाजन का माहौल बढ़ रहा है, नफरत की प्रवत्ति बढ़ रही है, हमे एकता की बात कर नागरिक को जोड़ने पर काम करने की ज़रूरत है।  प्रेस वार्ता में वरिष्ठ समाजसेवी एवम साहित्यकार संतोष द्विवेदी भी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow