प्रसूता को ला रही 108 एम्बुलेंस भिड़ी, 4 महिलाओं सहित आधे दर्जन घायल

उमरिया। जिला अस्पताल से महज 300 मीटर पहले सगरा मंदिर मार्ग में प्रसूता को ला रही 108 एम्बुलेंस देर रात करीब 12 बजे हादसे का शिकार हुई है। इस घटना में प्रसूता ज्योति सिंह पति इंद्रजीत सिंह निवासी सलैया-5 (दुब्बार), उम्र 22 वर्ष गम्भीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार कर शहडोल रेफर किया गया है। इसके अलावा पति इंद्रजीत सिंह उम्र 30, महिला परिजन मुन्नी बाई उम्र 55, ललिता सिंह उम्र 40, आशा कार्यकर्ता बाबी यादव एवम 108 पायलेट प्रदीप यादव घायल बताए जा रहे है, जिन्हें जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
घटना को लेकर बताया जाता है कि देर रात करीब 12 बजे 108 एम्बुलेंस ग्राम सलैया-5 से प्रसूता ज्योति सिंह एवम उनके परिजन को लेकर जिला अस्पताल आ रही थी, सगरा मंदिर और जिला अस्पताल के बीच किन्ही कारणों से एम्बुलेंस अनियंत्रित हुई और हादसे का शिकार हुई है।
What's Your Reaction?






