बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, दो सगे भाई घायल
उमरिया। जिले के बड़ागांव से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गांव के दो सगे भाई बाइक से कहीं घूमने जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।घायलों की पहचान अनिल कोल पिता महेश कोल एवं सूरज कोल (उम्र 22 वर्ष) पिता महेश कोल, निवासी बड़ागांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार तेज थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे खेत में उतर गया।
घटना की सूचना मिलते ही 108 जिला प्रबंधक उमरिया द्वारा तत्काल 108 जननी एंबुलेंस मौके पर भेजी गई। एंबुलेंस कर्मियों ने प्राथमिक सहायता देते हुए दोनों घायलों को पाली अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?