भाजयुमो द्वारा नौरोजाबाद मंडल  में विभिन्न खेलों का कराया गया आयोजन

Jan 21, 2023 - 10:28
 0  18
भाजयुमो द्वारा नौरोजाबाद मंडल  में विभिन्न खेलों का कराया गया आयोजन

उमरिया।  भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान का आयोजन किया जा रहा है मंडल स्तर से प्रारंभ होकर यह खेल प्रतियोगिता जिला संभाग और प्रदेश स्तर पर होने जा रही है जिसका आगाज उमरिया जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा ह्रदय सम्राट जिलाध्यक्ष अमित सिंह के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा द्वारा नौरोजाबाद मंडल अंतर्गत विभिन्न खेलों के साथ किया गया जिसमें 50 से अधिक टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया एवं 600 से भी अधिक युवा खेल प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इस आयोजन में कबड्डी, खो- खो , क्रिकेट , फुटबॉल कुश्ती रस्साकशी जैसे विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता कराई गई।

          नौरोजाबाद मंडल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में विजेता शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बालक/ में शासकीय महाविद्यालय ,खो-खो में विजेता शासकीय महाविद्यालय बालिका खो खो में निपानिया उच्च माध्यमिक विद्यालय बालक क्रिकेट में विजेता विक्टोरियस टीम नौरोजाबाद ने जीत हासिल की फुटबॉल में विजेता महाविद्यालय नौरोजाबाद बालक और कलाई कुश्ती सौरव सिंह रस्साकशी शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय ने जीत हासिल की इस आयोजन को सफल बनाने में जिला मंत्री बलदेव सिंह यादव जिले के उपाध्यक्ष अनिल साहू नौरोजाबाद नगर के युवा नगर अध्यक्ष चंदन श्रीवास का विशेष योगदान रहा आयोजन का शुभारंभ बांधवगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्री शिव नारायण सिंह जी के कर कमलों से किया गया इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष सिंह झाला नरेश पटेल संजय सोनी मुकेश उपाध्याय विनोद सिंह राजेश यादव आदि उपस्थित रहे आयोजन के द्वितीय दिन मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक यूनियन लीडर रमेश सिंह जी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सोंधिया जी एवं निपानिया महाविद्यालय के प्राध्यापक आगंतुक के रूप में शामिल हुए।

          आयोजन का समापन भाजपा के जिला मंत्री नगर परिषद नौरोजाबाद के सांसद प्रतिनिधि आदरणीय प्रदीप शुक्ला जी द्वारा किया गया। इस आयोजन में विनीता पटेल नीलू यादव ने बालिकाओं की टीम को जोड़ने में बेहतर प्रयास किया जिसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने उनकी सराहना की। जिला कार्यसमिति के सदस्य अनिल मिश्रा नगर प्रभारी रमेश सोनी युवा मोर्चा के जिला के प्रभारी अशोक तिवारी युवा मोर्चा मंडल के प्रभारी शुभम मिश्रा  मंडल एवं सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा के नेताओं ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह जी ने प्रतिभागी युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow