पुलिस ने फरार वारंटी को किया उड़ीसा से गिरफ्तार
शैलेश विश्वकर्मा रिपोर्टर, कटनी। माननीय कोर्ट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय के कोर्ट से आरोपी विश्वजीत खुटिया पिता अजय कुमार खुटिया उम्र 30 साल निवासी गाठीपुर पोस्ट नारी गंज थाना तिरतौल जिला जगत सिंहपुर उड़ीसा की गिरफ्तारी हेतु गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थानों चौकिया को वारंटी आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी एवं माधव नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में चौकी जिला के मंचेश्वर से वारंटी विश्वजीत खुटिया को गिरफ्तार कर कटनी कोर्ट में पेश किया गया ।
कार्यवाही के दौरान चौकी प्रभारी उप- निरीक्षक राजेश दुबे सहायक उप- निरीक्षक सतीश भगत प्र आर 82 राजेश चौधरी आरक्षी चंद्र कमल पांडे और आरक्षी संजय यादव की विशेष भूमिका रही।
What's Your Reaction?