त्योहारों को मद्देनजर चौकन्नी हुई पुलिस
कॉम्बिंग गश्त के दौरान 178 अपराधियों पर कार्यवाही। 50 गुंडा तत्व, 46 निगरानी शुदा बदमास, 29स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 84अन्य वारंटी गिरफ्तार।
रिपोर्टर शैलेश विश्वकर्मा, कटनी। एसपी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में ए एस पी कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कटनी टी राखी पांडे जी ने अपने दल बल के साथ त्योहार को मद्देनजर रखते हुए जिले भर में एक विशेष कांबिंग गस्त अभियान चलाया, जिसमें 20 आरोपियों से शराब जप्त कर प्रकरण दर्ज किए गए, 28 वाहन चालकों पर शराब पीकर वाहन चलाते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गयी। आर्म्स एक्ट का 1 और जुआ सट्टा के 3 प्रकरण दर्ज किए गए। एवं पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, कटनी के समस्त चौराहो पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
What's Your Reaction?