भालूओ की दस्तक से ग्रामीण दहशत में
उमरिया। मानपुर से सटे ग्राम उरदना में मंगलवार देर रात भालुओं की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि जंगल से निकलकर एक-दो नहीं, बल्कि दो से तीन भालू सीधे बस्ती के भीतर दाखिल हो गए हैं।अचानक आबादी के बीच भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीण सहमे हुए हैं।घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है,लेकिन भालुओं की मौजूदगी के बीच ग्रामीणों को अब अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है।
What's Your Reaction?