डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया आयोजन

Jun 23, 2025 - 21:25
 0  33
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया आयोजन

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस:भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रही भाजपा

उमरिया। आज 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भाजपा कार्यालय भरौली और जिला चिकित्सालय चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उमरिया के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, महामंत्री दीपक छतवानी, सुमित गौतम, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह सहित अन्य नेताओं के द्वारा डॉक्टर मुखर्जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

          इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और उनके कार्यों को याद करते हुए बताया कि वह जम्मू -कश्मीर में धारा 370 कभी नहीं चाहते थे। उन्होंने शुरू से ही कहा एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। लेकिन तत्कालीन सरकार और उनके मुख्य सिपाहसलारों ने धारा 370 लागू करके प्रारंभ से ही जम्मू कश्मीर में फूट डालने का काम किया। लेकिन भाजपा लगातार उनके विचारों और उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने में जुटी रही। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉक्टर मुखर्जी का सपना सच कर दिखाया। आज भी भाजपा सरकार और संगठन उनके दिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

          इस अवसर पर मुख्य रूप से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, दीपक गुप्ता, राकेश टार्जन, सुनील खटीक, मनीष सिंह, राधे कोल, पार्षद श्रीमती सविता सोंधिया, सुजीत भदोरिया, बृजेश सिंह टिंकू सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी और मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow