बड़ी मात्रा में जप्त हुई अवैध महुआ लाहन

Nov 3, 2026 - 22:01
 0  9
बड़ी मात्रा में जप्त हुई अवैध महुआ लाहन

उमरिया। प्रदेश के देवास में अवैध शराब से जुड़ी घटनाओं के बीच उमरिया जिले में भी आबकारी विभाग एक्शन मोड पर है।  मंगलवार को कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम उजनिया एवं ज्वालामुखी में मंगलवार को आबकारी विभाग ने दबिश देकर भारी मात्रा में महुआ लाहन जब्त किया।  मौके पर ही लाहन के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।  यह कार्रवाई इसलिए भी अहम है, क्योंकि संबंधित क्षेत्र में पहले भी आबकारी विभाग बड़ी मात्रा में महुआ लाहन बरामद कर नष्ट कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब निर्माण की गतिविधियां दोबारा सामने आना विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है, खबर है कि उमड़ार नदी से सटे उजनिया और ज्वालामुखी क्षेत्र में अवैध शराब तैयार करने बड़ी मात्रा में महुआ लाहन रखा गया था।

          आबकारी अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बरामद लाहन को नष्ट करने तैयारी की जा रही है।  देवास में अवैध शराब से जुड़ी घटनाओं के बाद जिले में भी आबकारी विभाग एक्टिव मोड पर है,पर इस कार्यवाही के बीच बड़ा सवाल यह है कि जब इसी स्थान पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, तो फिर अवैध शराब बनाने का कारोबार दोबारा कैसे पनप गया? क्या विभाग की कार्रवाई केवल महुआ लाहन जब्त कर नष्ट करने तक सीमित है या इसके पीछे सक्रिय लोगों तक भी पहुंच बनाई जा रही है?  जरूरत इस बात की है कि बार-बार सामने आ रहे इन ठिकानों की सतत निगरानी हो और अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई की जाए,ताकि कार्रवाई का असर जमीन पर भी दिखाई दे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow