शक्ति की भक्ति में सराबोर हुआ समूचा जिला, देवी मंदिरों में लग रहे माँ के जयकारे

Oct 18, 2026 - 00:01
 0  6
शक्ति की भक्ति में सराबोर हुआ समूचा जिला, देवी मंदिरों में लग रहे माँ के जयकारे

उमरिया। शारदेय नवरात्र के दौरान जिले के प्रमुख देवी मंदिरों सहित ग्रामीण अंचलों के देवी धामों में भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। सुबह और शाम के समय मंदिरों में विशेष चहल-पहल रहती है। श्रद्धालु विधि-विधान से माता रानी की पूजा कर चुनरी, नारियल, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती के पाठ के माध्यम से मां की आराधना की जा रही है।नवरात्र के इन पावन दिनों में उमरिया जिले का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है। आस्था, श्रद्धा और शक्ति की उपासना के इस पर्व पर चहुंओर माता रानी की महिमा का गुणगान हो रहा है। शक्ति की भक्ति में समूचा जिला सराबोर है और भक्त मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं।

          पंचमी तिथि में भी हुई माँ दुर्गा प्रतिमा की स्थापना* शारदेय नवरात्रि के प्रारंभ से ही देवी मंदिरों में घट स्थापना के साथ जवारा बोये गए वही माँ दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा अपने अपने पंडालो में माँ जगदम्बा की प्रतिमा स्थापित की गई। नवरात्रि की पंचमी तिथि पर भी जिले की विभिन्न समितियों ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर विद्वान पंडित के द्वारा मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ प्रतिमा स्थापित कराई गई।

          ज्ञात हो कि नवरात्रि के पर्व पर मां दुर्गा शक्ति की भक्ति में समूचा जिला सराबोर है। देवी मंदिरों सहित दुर्गा पंडालो में भक्ति गीतों की स्वर लहरियां गूंज रही हैं। इसके साथ ही देवी मां के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लिए सड़कों पर भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। नवरात्र पर्व के दौरान शहर के गांधी चौक, खलेशर, कैम्प मोहल्ला, सामुदायिक भवन के पास, जय स्तंभ, घंघरी नाका, पाली रोड, लालपुर, सुभाषगंज, स्टेशन चौक, ज्वालामुखी कालोनी, विकटगंज, बहरा धाम, सिंगलटोला, पुराना पड़ाव, शांति मार्ग आदि स्थानों पर आकर्षित प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसके अलावा स्टेडियम के पास भारी पंडाल में माँ काली जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। नगर में विभिन्न स्वरूपों में विराजित माँ भवानी की आकर्षित प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

          ज्ञात हो कि दुर्गा उत्सव समितियों ने अपने-अपने पंडालों को आकर्षित रूप से सजाने के साथ सड़क के दोनों ओर आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय में 100 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गयी है जो एक से बढ़कर एक हैं वहीं मां की मूर्तियों की महिमा देखते ही बनती है हर जगह उनकी अलग छवि नजर आती है शाम होते ही पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। प्रतिदिन प्रातःकाल आरती के बाद सायंकाल मातेश्वरी की बाजे- गाजे के साथ आरती की जाती है जिसमे श्रद्धालु बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow