विद्यालय जा रही छात्रा सड़क हादसे का हुई शिकार

Aug 10, 2026 - 20:39
 0  52
विद्यालय जा रही छात्रा सड़क हादसे का हुई शिकार

उमरिया।  चंदिया स्कूल में अध्ययनरत कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्रा सड़क हादसे का शिकार हुई है।  ये घटना चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया की बताई जा रही है।  बताया जाता है कि ये दोनों छात्राओं को परिजन अपने दो पहिया वाहन से हाइवे तक छोड़ने जा रहे थे, इसी दौरान मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर आ गया, बताया जाता है कि इसी ट्रैक्टर से दो पहिया भीड़ गई, जिसमे ये दोनों छात्राएं गम्भीर रूप से चोटिल हुई है। 

          बताया यह भी जाता है कि इस हादसे में छात्राओं का पैर एवम शरीर मे कई जगह चोट पहुंची है, ये दोनों छात्राएं ग्राम सलैया निवासी आरती यादव एवम मीना यादव बताई जा रही है।  घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से त्वरित 108 को जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुँची 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनो छात्राओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ प्राथमिक उपचार कर दोनों घायल छात्राओं को कटनी रेफर किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow