आदर्श कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ
दिनांक 9 अगस्त से 17 अगस्त तक परिचर्चा रंगोली संगोष्ठी प्रश्नोत्तरी रैली आदि का होगा आयोजन
उमरिया। भारत देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा है जिससे देश की स्वतंत्रता,एकता अखंडता और संप्रभुता प्रदर्शित होती है । इस तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की धारा से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए शासन द्वारा निर्देशित हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नियाज अहमद अंसारी के संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में आज दिनांक 10 अगस्त को राष्ट्रध्वज का महत्व विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र-छात्राओं को राष्ट्रध्वज को अंगीकृत करने के संबंध में डॉक्यूमेंट्री तथा वक्ताओं ने अपने विचार में राष्ट्रीय ध्वज का महत्व इतिहास एवं ध्वज के नियम के संबंध में मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम को आयोजित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री रेम सिंह, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ राजीव तिवारी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी सुश्री अपूर्व दाहयत सहित डॉ रिचा तिवारी ,डॉ हरेंद्र कुमार,डॉ राजेंद्र प्रसाद सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का योगदान रहा ।
What's Your Reaction?