चन्सुरा में विकास की सौगात: सामुदायिक भवन एवं स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

Sep 20, 2025 - 22:39
 0  79
चन्सुरा में विकास की सौगात: सामुदायिक भवन एवं स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

उमरिया।  मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चन्सुरा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। यहां 30 लाख की स्वीकृत राशि से निर्मित नवीन सामुदायिक भवन और नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया।

          कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय सुश्री मीना सिंह, लोकप्रिय विधायक मानपुर रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अनुजा वीरेंद्र पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, ओमनारायण सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती ममता प्रमोद सिंह जनपद अध्यक्ष मानपुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चन्सुरा के सरपंच माधव कोल ने की, जबकि संचालन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में रही विशेष उपस्थिति

          इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी.एस. चंदेल, जनपद सदस्य पप्पू सेन, वरिष्ठ नेता इन्द्रभान त्रिपाठी, रमाकांत चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त प्राचार्य), रामपाल सिंह (सरपंच पतौर), हरि सिंह (जनपद सदस्य), राजबहादुर लोनी, भगवत कुशवाहा, रामप्रसाद विश्वकर्मा, सचिन सिंह, दिनेश गुप्ता, अजय शर्मा, विष्णु कोल, राजीव शुक्ला, श्रीलाल विश्वकर्मा, अनिल ताम्रकार, नरोत्तम मिश्रा, प्रमोद सिंह, राजेंद्र तिवारी, सोहन गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, राजमन विश्वकर्मा, दिनेश केवट, गंगाराम विश्वकर्मा, फूलचंद पाल, शिवानंद नामदेव, दिनेश तिवारी, भूरा कोल, रामदास चौधरी, जगजीवन चौधरी, तारा तिवारी, श्यामलाल केवट, रामसुंदर केवट, कमलेश तिवारी, धानूलाल प्रजापति (जनपद सदस्य), विपुल तिवारी, बुल्लू सिंह, मुल्लू बर्मन, बैजू कोल (सरपंच पड़खुरी), सोमचंद रजक (सरपंच बम्हनगवां), अर्जुन बर्मन (सरपंच बम्हनगवां), कल्याण कोल (सरपंच प्रतिनिधि चन्दवार), सरला सिंह (सरपंच झलवार), देवीदीन साहू (सरपंच नदावन), गजेन्द्र वर्मा (सरपंच इन्दवार), राजेश मिश्रा (सरपंच प्रतिनिधि दमोय), बलराम जायसवाल (सरपंच प्रतिनिधि पलझा), दिनेश कोल (सरपंच प्रतिनिधि चिल्हारी), सीताशरण कुशवाहा (सरपंच मुगवानी), मूलचंद जायसवाल (सरपंच पनपथा) सहित आसपास के ग्रामों से आए गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

          चन्सुरा में सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य केंद्र की सौगात से न केवल ग्रामीणों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुदृढ़ता आएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow