भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न समरसता अभियान पर हुआ मंथन

Aug 1, 2026 - 20:28
 0  7
भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न समरसता अभियान पर हुआ मंथन

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर एवं नर्मदापुरम नगर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन की गतिविधियों को प्रभावी एवं सक्रिय रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। 

बैठक में संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों तथा 'समरसता संकल्प अभियान' की तैयारियों, हर घर तिरंगा अभियान, शक्ति केन्द्र बैठक एवं मन की बात कार्यक्रम पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

 बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आत्मीय वातावरण में टिफिन भोजन के साथ सहभोज किया। इस दौरान संगठनात्मक समन्वय, आत्मीयता एवं आपसी संवाद को और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।

 बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सविता दीवान शर्मा, अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व महामंत्री प्रसन्न हर्णे, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल प्रभारी जितेंद्र चौहान, चरणजीत सिंह, जिला मंत्री गोविंद राय, सह कार्यालय मंत्री श्रीमती वंदना दुबे, मनोहर बडानी, हंस राय, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, अर्चना पुरोहित, सोशल मीडिया विभाग के गजेन्द्र चौहान एवं राहुल सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री महेश बावरिया, विकास राठौर सहित वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram