नालों की सफाई में लापरवाही को लेकर, कांग्रेस सेवादल का हल्ला बोल
इटारसी। शहर में मानसून के दौरान जलभराव और नालों की सफाई में कथित लापरवाही के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी के निर्देश पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका कार्यालय में सभी सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जनों के साथ मिलकर नगर पालिका परिसर में धरना देकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपते हुए प्री-मानसून नालों की सफाई के लिए स्वीकृत 20 लाख रुपये की राशि से कराए गए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
गांधी टोपी पहने सेवादल कार्यकर्ता रैली निकालते हुए नगर पालिका पहुंचे। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका परिषद की बैठक में प्री-मानसून नालों की सफाई एवं मेंटेनेंस के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन पहली ही बारिश में शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। इससे स्पष्ट होता है कि सफाई कार्य या तो सही ढंग से नहीं कराया गया या फिर केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि एक दिन जेसीबी चलाकर फोटो प्रकाशित कर औपचारिकता पूरी कर दी गई, जबकि वास्तविक स्थिति पहली बारिश में ही सामने आ गई।
सेवादल ने स्टेशन क्षेत्र से सूरजगंज चौराहे होते हुए सोनासांवरी नाले तक, वार्ड क्रमांक 15, 16, 17 एवं 28 के नालों की तत्काल सफाई कराने की मांग की। साथ ही गणेश नगर से एलजी क्षेत्र तक जाने वाले कच्चे नाले की सफाई नहीं होने से जल निकासी प्रभावित होने तथा संक्रामक बीमारियों के खतरे की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया।
ज्ञापन में मांग की गई कि 20 लाख रुपये से कराए गए सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, भुगतान, माप पुस्तिका (एमबी) एवं गुणवत्ता की समीक्षा सार्वजनिक की जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और नालों की सफाई नहीं कराई गई तो कांग्रेस सेवादल जनहित में उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिलीप गोस्वामी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नेहा चावरे, पार्षद अमित कापरे, पार्षद संजय ठाकुर, पार्षद श्रीमती सीमा भदौरिया, पार्षद कन्हैयालाल मिहानी, पार्षद अंजलि कलोसिया, पार्षद प्रतिनिधि राहुल वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक साहू, मोनि चंद्रवंशी, अभिषेक ओझा, संजय धर, सौम्या दुबे, प्रतीक मालवी, अभय दुबे, देवी मालवी ,सुशील बस्तवार , नारायण गौर, संतोष बने, कृष्णा चौधरी, हरीश अग्रवाल रवि अग्रवाल, दिनेश बलौरिया, चंदू दुबे, राम शंकर सोनकर, इरफान गोलंदाज, पप्पू कालोसिया, चंद्रकांत बहरे, भवानी कहार, अन्टू भाटिया, निशा नागेश, अनूप गांचले, धर्मेंद्र मालवी अजय पटेल, राकेश चंदेले,नवल पटेल, प्रशांत श्रीवास, विशाल तिलोतिया, विपिन वालिया, सहितबड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षदगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?