नशा मुक्ति अभियान का समापन, सार्वभौमिक जीवन मूल्य जागरूकता अभियान का आयोजन

Jul 30, 2026 - 20:40
 0  9
नशा मुक्ति अभियान का समापन, सार्वभौमिक जीवन मूल्य जागरूकता अभियान का आयोजन

नर्मदापुरम/इटारसी - उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" नशामुक्ति जागरूकता अभियान के समापन समारोह एवं सार्वभौमिक जीवन मूल्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। 

आई.क्यू. ए.सी. प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा कि सत्य, ईमानदारी, अनुशासन, करुणा, सहिष्णुता और मानवता जैसे सार्वभौमिक जीवन मूल्य व्यक्ति के चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र के विकास की आधारशिला हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी कु. नीतू अहिरवार ने युवाओं से समाज में नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने और सेवा, समर्पण एवं अनुशासन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। डॉ. संजय आर्य ने कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों का पालन ही सच्ची सफलता का मार्ग है। 

उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने महाविद्यालय परिसर में मानव शृंखला बनाकर नशामुक्ति एवं सार्वभौमिक जीवन मूल्यों का संदेश दिया तथा सभी ने नशामुक्त और मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सहभागिता रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram