जिले की बेटियां करेंगी चंडीगढ़ में कमाल, केंद्रीय विद्यालय की अंडर-14 खो-खो टीम राष्ट्रीय फाइनल के लिए रवाना

Jul 14, 2026 - 22:06
 0  13
जिले की बेटियां करेंगी चंडीगढ़ में कमाल, केंद्रीय विद्यालय की अंडर-14 खो-खो टीम राष्ट्रीय फाइनल के लिए रवाना

उमरिया। उमरिया जिले के लिए गर्व की खबर है। केंद्रीय विद्यालय उमरिया की अंडर-14 बालिका खो-खो टीम ने रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जबलपुर जोन का प्रतिनिधित्व किया और जीत हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। अब 12 सदस्यीय टीम अपने प्रशिक्षक पवन सर और शारदा मैडम के साथ राष्ट्रीय फाइनल खेलने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई है।

          टीम की कप्तान हर्षिता वर्मन, पिता रमन वर्मन, के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने रीवा में जीत का परचम लहराया। अब पूरे उमरिया की निगाहें चंडीगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय मुकाबले पर टिकी हैं, जहां जिले की बेटियां अपनी प्रतिभा का दम दिखाने उतरेंगी।

          उमरियावासियों को उम्मीद है कि यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow