बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, 100 यूनिट की जगह मिला 450 यूनिट का बिल

Jul 14, 2026 - 22:16
 0  9
बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, 100 यूनिट की जगह मिला 450 यूनिट का बिल

उमरिया जिले में बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि जिनके घरों में बिजली की खपत हर महीने 100 यूनिट से कम रहती है और मीटर भी सही तरीके से चल रहा है, उन्हें अचानक करीब 450 यूनिट का बिल भेजा जा रहा है। ऐसे मामलों में लगभग 5,000 रुपये तक के बिजली बिल आने से आम उपभोक्ता आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं।

          उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे बिल में सुधार कराने बिजली कार्यालय पहुंचते हैं तो उनकी शिकायत का संतोषजनक समाधान नहीं किया जाता। उनका आरोप है कि उन्हें स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए प्रेरित या दबाव बनाया जा रहा है। इससे लोगों में यह आशंका बढ़ रही है कि गलत बिलिंग के जरिए स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बनाया जा रहा है। 

          बिजली उपभोक्ताओं ने मांग की है कि विभाग सभी विवादित बिलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक मीटर रीडिंग के आधार पर संशोधित बिल जारी करे। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow