मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस का बड़ा हमला

Jun 13, 2026 - 23:07
 0  8
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस का बड़ा हमला

उमरिया।  राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा और चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए।  कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की भावना के खिलाफ बताते हुए राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया।  प्रेस वार्ता में जिला संगठन प्रभारी सम्मति सैनी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन जैसी साफ-सुथरी छवि की नेता का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए चुनावी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया जा रहा है।  बांधवगढ़ प्रभारी राकेश जैन ने कहा कि जिस आधार पर नामांकन निरस्त किया गया है, उससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं।

          पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि "लोकतंत्र की ताकत निष्पक्ष चुनाव में है।  यदि विपक्षी उम्मीदवारों को तकनीकी आधारों पर चुनावी मैदान से बाहर किया जाएगा तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए शुभ संकेत नहीं है।  मीनाक्षी नटराजन जी के साथ हुआ यह अन्याय पूरे देश के सामने है।  चुनावी प्रक्रिया सभी प्रत्याशियों को समान अवसर देने के लिए होती है,न कि राजनीतिक दबाव में फैसले लेने के लिए।  जिला संगठन मंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। 

          प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि विपक्षी उम्मीदवारों को विवादित और तकनीकी आधारों पर चुनावी मैदान से बाहर किया जाता रहा तो लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होगी।पार्टी ने स्पष्ट किया कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उसका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow