स्वाभिमान के साथ मनाया गया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह, उमड़ा जनसैलाब

Jun 17, 2026 - 23:02
 0  22
स्वाभिमान के साथ मनाया गया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह, उमड़ा जनसैलाब

उमरिया /घुलघुली।  महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा जिला-उमरिया के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती समारोह जलहली धाम सेहरा टोला में अत्यंत धूमधाम और गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में उमरिया जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं और समाज जनों ने हिस्सा लेकर देश के महान राष्ट्रनायक को नमन किया।

माँ ज्वाला उचेहरा धाम से निकली भव्य शौर्य यात्रा

          समारोह की शुरुआत भव्य शौर्य यात्रा के साथ हुई, जो माँ ज्वाला उज्हैरा धाम से प्रातः 08:00 बजे गाजे-बाजे और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ रवाना हुई। शौर्य यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री व उमरिया जिले प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान जी शौर्य यात्रा में मां ज्वाला धाम सम्मिलित होकर मां ज्वाला माता रानी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात शौर्य यात्रा राज मार्ग "जय राजपूताना" और "वीर महाराणा प्रताप की जय" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा यात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। यह यात्रा दोपहर 03:00 बजे आयोजन स्थल जलहली धाम सेहरा टोला पहुँचे जहाँ यह एक विशाल मंचीय सभा में परिवर्तित हो गई। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर 24 घंटे का अखंड मानस गायन भी पूर्ण हुआ।

मंच पर जुटे राजनेता और राष्ट्रीय पदाधिकारी

          समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव (छत्तीसगढ़) से रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संरक्षिका बहुरानी साहिबा श्रीमती जया सिंह जूदेव (छत्तीसगढ़) मंच पर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा उमरिया के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने की। 

          अतिथियों ने महाराणा प्रताप के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मुख्य मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण और उनके स्वच्छ मनी जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया। 

बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारा

          शाम को स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के समापन पर जली धाम के पांडा सुंदर सिंह की देखरेख में महा आरती की गई जिसके बाद उपस्थित समस्त आम जनों और श्रद्धालुओं के विशाल भंडारे ( प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा।

इन गरिमामयी विभूतियों की रही उपस्थित

          इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ज्ञान सिंह, बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह (लल्लू भैया), पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, सुनील सिंह परिहार, मां ज्वाला धाम के संस्थापक भंडारी सिंह राजपूत, मूरतध्वज सिंह, शैलेंद्र सिंह गहरवार और महाराणा प्रताप जयंती की शुरुआत करवाने वाले राम कृपाल सिंह, विनोद सिंह, राजा वली सिंह, कृष्ण पाल उर्फ केस्सू सिंह, दिनेश पांडे, विनय सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष कैलाश सिंह, लल्लू सिंह तोमर, झाला नरेश पटेल जी, रामकृपाल सिंह, नंदकुमार सिंह, राजपाल सिंह, वरुण सिंह, चंद्र भान सिंह, ललन सिंह राजपूत, राजेश सिंह, रमेश सिंह फौजी, तिलक धारी सिंह, रवि सिंह राजपूत, सुनील सिंह, जुगल किशोर सिंह, मनोज कुमार सिंह, भीमसेन सिंह, सिताली सिंह, राम सिंह, पतराम सिंहसहित क्षत्रिय समाज एवं सर्व समाज पदाधिकारी गण एवं गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow