हर घर तिरंगा यात्रा और संत रविदास जी के समरसता अभियान को बनाये सर्वव्यापी :आशुतोष
भाजपा की जिला स्तरीय मासिक कामकाजी बैठक संपन्न
उमरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया की मासिक कामकाजी बैठक आज शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे सदन भरौली में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व और जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद बंसल, राकेश शर्मा, महामंत्री दीपक छतवानी, हरीश विश्वकर्मा, राधेलाल कोल, जनपद अध्यक्ष मानपुर ममता सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुश्री ज्ञानवती सिंह,मन की बात प्रभारी पंकज तिवारी मंचासीन रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार और रचनात्मक सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक, राष्ट्रप्रेम की भावना जैसे कार्यक्रम को लेकर समाज तक पहुंच कर लोगों को जाग्रत करती है। उन्होंने बताया कि आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए जिले के समस्त मंडलों में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा निकाली जानी है। इसके लिए प्रत्येक मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद 13 अगस्त को जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जानी है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनों में संत रविदास जी के अनेक कार्यक्रम जिले में आयोजित किए जाएंगे जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका अति आवश्यक है। संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन समाज सुधार और शिक्षा के प्रति एवं अपने आध्यात्मिक शक्ति का स्वरूप लेकर ईश्वर भक्ति को जागृत किया है।
जिला प्रभारी राजेंद्र पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए बीते दिनों मंडलों में की गई मासिक बैठक की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने प्रत्येक मंडलों से बारी-बारी बातचीत कर संगठन के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ जुटकर हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिकों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है।
पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के बारे में विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक गांव मोहल्ले के नागरिकों को जोड़कर राष्ट्र प्रेम की भावना को जागना है। उन्होंने बताया कि पहले के समय में सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही तिरंगा फहराया जाता रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान में घर-घर और गांव गांव के लोगों को तिरंगे के प्रति प्रेम की भावना से जोड़ने के लिए घर-घर तिरंगा अभियान चलाया है।
बैठक का सफल संचालन महामंत्री और कार्यक्रम के संयोजक दीपक छतवानी ने किया। भाजपा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, अमित सिंह, अमृतलाल जायसवाल, जिलामंत्री श्रीमती प्रीति पयासी, श्रीमती बेला सिंह, पूजा बैगा, नीरज चांदनी ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, शैलेंद्र सिंह, राम प्रसाद विश्वकर्मा, राममिलन यादव सुश्री शकुंतला प्रधान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नम्रता यादव मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, पार्षद सविता सोंधिया, पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, विनोद सिंह, मैक्स साहू, राममोल केवट, हरिहर प्रसाद चतुर्वेदी, अशोक नायक, राकेश द्विवेदी, मनीष सिंह सुजीत सिंह भदोरिया आयुष पाठक, श्रीधर राव, नितिन बसानी, आशुतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?