स्कूल जाने वाले बच्चों से बस में लगवाया धक्का, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Aug 8, 2026 - 21:31
 0  16
स्कूल जाने वाले बच्चों से बस में लगवाया धक्का, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

उमरिया/मानपुर।  जिला मुख्यालय के सांदीपनि विद्यालय मानपुर के बच्चों के लिए लगी मंगलानी ट्रेवल्स की बस रास्ते में खराब हो गई। बस खराब होने के बाद बच्चों को ही बस में धक्का लगाते हुए देखा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल बसों की व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

          सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा और बस की फिटनेस की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग द्वारा बसों की नियमित जांच की जा रही है?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow