हिंदू-मुस्लिम एकता मंच ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत

Aug 7, 2026 - 21:52
 0  19
हिंदू-मुस्लिम एकता मंच ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत

ढोल-नगाड़ों और फूल माला, पुष्पवर्षा से किया अभिनंदन, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

उमरिया। हिंदू-मुस्लिम एकता मंच, उमरिया द्वारा सावन माह में बाबा भोलेनाथ के दर्शन हेतु उमरिया से रवाना हो रहे कांवड़ यात्रियों का आज उमरिया रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल माला, पुष्पवर्षा के साथ कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

          इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक,अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे में है। कांवड़ यात्रियों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता मंच हमेशा सभी धर्मों के पर्वों और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करता रहेगा एवं धर्म और आस्था का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर मंच ने भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और इसे बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

          इस अवसर पर राजेंद्र कोल, हनीफ खान, अब्दुल साबित, कृष्ण कांत तिवारी, गितेंद्र बैगा, कासिम खान, रोहित रावत, प्रहलाद कोरी, परसादी लाल, शुभम, राजा सहित हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow