सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पनपथा में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने और मौके पर ही समस्याओं के निराकरण का है शिविर का उददेश्य - कलेक्टर
उमरिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पनपथा में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदनों में से कुछ आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का परीक्षण कर नियत समयावधि में निराकरण करनें के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कहा जन विश्वास शिविर का उददेश्य शासकीय योजनाओ के पात्र हितग्राहियों एवं लाभ से वंचित हितग्राहियों को लाभ दिलाना है। शिविर स्थल पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जाता हैं । जिन शिकायतों में परीक्षण की आवश्यकता होती है उनका परीक्षणपरांत समयावधि में निराकरण किये जाते है। उन्होने कहा कि जन विश्वास अभियान में जनता का भरोसा बढ़ रहा है। शिविर में पुलिस अक्षीक्षक विजय कुमार भागवानी ने पुलिस विभाग से संबंधित आवेदनों को सुना तथा अधिकारियों को समुचित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह एवं अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने आवेदको की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश दिए।
विद्यालय प्रांगण पनपथा में आयोजित शिविर में ग्राम पलझा निवासी सुषमा बर्मन को आकाशीय बिजली से हुई मृत्यु पर आर्थिक सहायता के तौर पर चार लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार अमरपुर के शालू चतुर्वेदी व्दारा अपने परिजन के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर संबंधित अधिकारी को परीक्षण कर तत्काल आयुष्मान कार्ड बनानें के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने भू अधिकार पटटों के आवेदनों पर ग्रामीण जनों को आश्वस्त किया कि परीक्षण के उपरांत कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। शिविर स्थल में विभिन्न विभागों व्दारा लगाए गए स्टॉल में आवेदनों का पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग व्दारा शिविर स्थल में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।
कलेक्टर ने स्वरोजगार योजना से लाभान्वित युवा से किया उद्यम संवाद
शिविर स्थल मंे कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने स्वरोजगार योजना से आत्म निर्भर बनें उद्यमी राजेश गुप्ता से संवाद किया। रोहनिया गांव के राजेश गुप्ता ने दो करोड़ रूपये की लागत से राईस मिल की स्थापना की है। उद्योग विभाग अंतर्गत एम एस एम ई विकास के तहत उन्हें 60 लाख रूपये की सब्सिडी भी मिली है। वह अपनी इकाई में 15 लोगो को रोजगार भी दे रहे है। उनके व्दारा स्वरोजगार के माध्यम से आत्म निर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयास अन्य युवाओ के लिए प्रेरणा स्रोत है जो शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्म निर्भर बन सकते है।
कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने चिल्हारी गांव का किया पैदल भ्रमण
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजन से पूर्व ग्रामीण अंचलों के भ्रमण के क्रम मेें कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने चिल्हारी गांव का पैदल भ्रमण किया तथा आम जनों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी एवं गांव में संचालित शासकीय संस्थाओं की वस्तु स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने शासकीय उमावि में पांच अतिरिक्त कक्ष बनाएं जाने के लिए स्थल का अवलोकन किया तथा निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि तत्काल कार्य प्रारंभ करे। उन्होने ग्रामीण जनो को आश्वस्त किया कि विद्यालय भूमि में अतिक्रमण हटानें की कार्यवाही कराई जाएगी। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आप सब पढाई के साथ खेलो में भी बढ़ चढ़कर भाग लें। कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न वितरण कीजानकारी ली तथा भवन में सुधार कराए जानें के निर्देश दिए। उन्होंने 50 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन मंगल भवन का भी अवलोकन किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थित आयुर्वेद औषधालय में नियमित तौर पर चिकित्सको की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का अश्वासन कलेक्टर व्दारा ग्रामीण जनो को दिया गया। उन्होंने अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया ।
इस अवसर पर एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, डिप्टी कलेक्टर प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल, सीईओ जनपद अंकित सिरौठिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?